भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को मेन्स सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के ली डोंग कियून को 12-21, 21-16, 21-18 से हराया। दोनों शटलर्स के बीच हुई इस जंग किदाम्बी ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए।
वहीं, वूमेंस सिंगल्स इवेंट में भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को
10-21, 21-14, 21-17 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले
साइना नेहवाल ने जापान की सेइना कावाकामी को सीधे गेमों में 21-11, 21-11 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।
वहीं, किदाम्बी ने
पहले दौर में श्रीकांत ने हांगकांग के खिलाड़ी वोंग विंग की विंसेट को मात दी थी। वर्ल्ड नम्बर-6 श्रीकांत ने 42 मिनट तक चले मुकाबले में विंसेट को सीधे गेमों में 21-19, 21-13 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में कदम रखा था।
श्रीकांत और साइना को हालांकि आगे कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। श्रीकांत का सामना जापान के पूर्व विश्व चैंपियन केंटो मोमोटा से जबकि साइना का चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग से होगा।
इसके अलावा पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स प्रीक्वार्टर फाइनल में जापान के सयाका साटो को 21-17, 21-16 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, सात्विक सैराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सीधे सेटों में चीन के जीटींग ओर क्वींग को 21-13, 21-19 से हराया।