साइना को क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची का सामना करना पड़ सकता है। बीडब्ल्यूएफविश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट में बी साई प्रणीत, समीर वर्मा, एचएस प्रणाय, पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन पारुपल्ली कश्यप भी पुरुष एकल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। युगल में सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी पहले दौर में जब कोरिया की किम जी जुंग और ली योग दाई के खिलाफ कोर्ट में उतरेगी तो उसकी कोशिश फ्रेंच ओपन की लय को बरकरार रखने की होगी।
मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी की जोड़ी के सामने पहले दौर में मलेशिया के आरोन चिय और शोह वूइ यिक की चुनौती होगी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को पहले दौर में चीन के ली वेन मेइ और झेंग यू से भिड़ना होगा। मिश्रित युगल में सात्विक और अश्विनी की जोड़ी के अलावा प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की की जोड़ी भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने की कोशिश करेगी।