फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मोदी बैडमिंटन: श्रीकांत, प्रणीत, प्रणय और मारिन दूसरे दौर में पहुंचे, चैंपियन समीर को बाहर

Wed, 27 Nov 2019 01:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
विज्ञापन

चैंपियन समीर वर्मा का सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिताबी हैट्रिक का सपना हमवतन अजय जयराम ने तोड़ दिया। पिछले लगातार दो बार के वितेता पांचवीं वरीयता प्राप्त समीर को पहले ही दौर में गैरवरीय जयराम के हाथों करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-15, 18-21, 13-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दिन का दूसरे उलटफेर मलयेशिया के सो टेक जी ने चीन के शीर्ष वरीयता प्राप्त शी यू की को 25-23, 21-17 से बाहर का रास्ता दिखाकर किया। वहीं महिलाओं में शीर्ष वरीय स्पेन की कैरोलिना मारिन और पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त किदम्बी श्रीकांत, चौथी वरीयता प्राप्त बी साई प्रणीत और एचएस प्रणय दूसरे दौर में पहुंच गए।

ओलंपिक और विश्व चैंपियन मारिन ने बुल्गारिया की लिंडा को 32 मिनट में 21-16, 21-11 से और भारत की युवा सनसनी अश्मिता चालिहा ने वृशाली गुम्माडी को 21-16, 21-16 से हराया। श्रीकांत ने रूस के व्लादीमिर मालकोव को 36 मिनट में 21-12, 21-11, प्रणीन ने मलयेशिया के इस्कांदार जुल्कानेन को 21-16, 22-20 और प्रणय ने चीन के ली शी फेंग को 18-21, 22-20, 21-13 से मात दी। पी कश्यप को फ्रांस के लुकास कोरवी के खिलाफ, जबकि पिछले सप्ताह स्कॉटिश ओपन जीतने वाले उत्तराखंड के 18 वर्षीय लक्ष्य सेन को फ्रांस के थॉमस राउक्सेल ने वॉकओवर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें