भारत के शीर्ष वरीयता और विश्व के नंबर 9 खिलाड़ी किदंबी श्रीकांत ने रियो ओलंपिक के पुरुषों की एकल बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पीवी सिंधू भी अंतिम-8 में पहुंंच गई हैं। अब क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत का मुकाबला चीन के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी लिन डेन से होगा।
सोमवार को श्रीकांत का मुकाबला डेनमार्क के जोरगेनशेन के साथ हुआ। मुकाबले में अच्छी शुरुआत करते हुए श्रीकांत ने विश्व के पांच नंबर के डेनिस खिलाड़ी जोरगेनशेन को सीधे सेटों में 21-19, 21-18 के अंतर से मात दी।
मैच में दोनों खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैच कभी भी एक तरफा नहीं रहा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई। लेकिन श्रीकांत ने सधा हुआ प्रदर्शन करते हुए आखिर में मैच अपने नाम कर लिया।