फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Masters: लक्ष्य और किरण दूसरे दौर में, प्रणय और श्रीकांत बाहर

Thu, 25 Jan 2024 12:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

 सेन का सामना अगले दौर में डेनमार्क के मलयेशिया ओपन विजेता एंडर्स एंटोनसेन या इंडोनेशिया के चिको औरा ड्वी वारडोयो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किरण जॉर्ज ने बुधवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं, स्टार खिलाड़ी एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन


दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने चीन के वेंग होंग यांग से मलयेशिया ओपन के पहले दौर में मिली हार का बदला चुकता किया। उन्होंने चीन के खिलाड़ी पर 24-22, 21-15 से जीत हासिल की। 2022 ओडिशा ओपन और 2023 डेनमार्क मास्टर्स में सुपर 100 खिताब जीतने वाले 23 साल के जॉर्ज ने पहले दौर में एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 18-21, 21-16, 21-19 से शिकस्त दी।

जॉर्ज ने मंगलवार को दो जीत दर्ज करने के बाद मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। अब जॉर्ज की भिड़ंत चीन के लु गुआंग जू से होगी। सेन का सामना अगले दौर में डेनमार्क के मलयेशिया ओपन विजेता एंडर्स एंटोनसेन या इंडोनेशिया के चिको औरा ड्वी वारडोयो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को पहले दौर में सिंगापुर के पूर्व विश्व विजेता लोह कीन यिऊ से 18-21, 21-19, 10-21 से हार गए।
विज्ञापन


इस महीने के शुरू में इंडिया ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में पहुंचे प्रणय मलयेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के भी पहले दौर में हार गए थे। प्रणय (31 वर्ष) ने पिछले साल एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने मलयेशिया के 10वीं रैंकिंग के ली जि जिया को कड़ी चुनौती दी, लेकिन वह 54 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 14-21, 11-21 से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें