फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Championships: ओमीक्रोन प्रभाव के खतरे की वजह से इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप से हटी

Wed, 08 Dec 2021 05:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन रविवार से स्पेन के हुएलवा में होगा लेकिन उससे पहले इंडोनेशिया ने इस संबंध में बयान जारी कर जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया की बैडमिंटन टीम कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन रविवार से स्पेन के हुएलवा में होगा लेकिन उससे पहले इंडोनेशिया ने इस संबंध में बयान जारी कर जानकारी दी। 

विज्ञापन


बैडमिंटन इंडोनेशिया ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘इंडोनेशिया बैडमिंटन टीम स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर 2021 तक होने वाली 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से हट गई है।’ महासंघ ने कहा, ‘इस फैसले के बाद इंडोनेशिया की टीम अब तुरंत 2022 में होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू करेगी।’

आल इंडोनेशिया बैडमिंटन महासंघ (पीबीएसआई) ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय देशों में ओमीक्रोन स्वरूप के फैलने के कारण संक्रमण के मामलों में इजाफे के बाद यह फैसला किया गया है। पीबीएसआई के विकास एवं प्रदर्शन विभाग के प्रमुख रियोनी मेनाकी ने कहा, ‘हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च है। हमने खिलाड़ियों के साथ भी चर्चा की है और वे विश्व चैंपियनशिप से हटने के लिए राजी हो गए हैं।’
विज्ञापन


इंडोनेशिया की टीम के हटने से टूर्नामेंट की चमक फीकी हो जाएगी। इंडोनेशिया की टीम में पुरुष युगल में केविन संजय और मार्कस फर्नाल्डी की शीर्ष वरीय जोड़ी के अलावा दूसरी वरीय और गत चैंपिपयन मोहम्मद अहसन और हेंद्रा सेतियावान तथा फजर अल्फियान और रियान अर्दियांतो की छठी वरीय जोड़ी भी शामिल थी।

पुरुष एकल में टीम में पांचवें वरीय एंथोनी गिनटिंग और सातवें वरीय जोनाथन क्रिस्टी शामिल थे। इसके अलावा ओलंपिक चैंपियन और छठी वरीय ग्रेसिया पोली और अप्रियानी रहायु की महिला युगल जोड़ी भी टीम का हिस्सा थी।

पिछले साल इंडोनेशिया की टीम कोविड-19 महामारी के डेनमार्क के आरहस में हुए थॉमस एवं उबेर कप से भी हट गई थी लेकिन टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद जब इस साल अक्तूबर में इसका आयोजन हुआ तो टीम ने 19 साल बाद खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें