फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया जूनियर ओपन: भारत के मीराबा लुआंग बने चैंपियन, सतीश ने जीता कांस्य

Sat, 02 Nov 2019 06:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैसनाम मीराबा लुवांग - फोटो : Bai Media
विज्ञापन

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के मैसनाम मीराबा लुवांग ने कोरिया के मीरयांग में कोरिया जूनियर ओपन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैलेंज में लड़कों के अंडर-19 वर्ग का खिताब जीत लिया। शनिवार को मणिपुर के स्टार खिलाड़ी ने सिर्फ 36 मिनट में ही कोरिया के 15वें वरीय ली हाक जू को 21-10, 21-13 से हरा दिया। 

विज्ञापन




वहीं दूसरे मुकाबले में भारत के ही आठवीं वरीयता प्राप्त सतीश कुमार करुणाकरण ने इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता। विश्व जूनियर रैंकिंग में अभी नौवें नंबर पर काबिज लुआंग ने पूरे सप्ताह अच्छा प्रदर्शन किया तथा छह मैचों में केवल एक गेम गंवाया। यह इस साल उनका तीसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब है। इससे पहले उन्होंने रूसी जूनियर और इंडिया जूनियर इंटरनेशनल के खिताब जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें