युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन और मौजूदा जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन किरण जॉर्ज ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सारलोरलक्स ओपन सुपर टूर 100 बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
किरण ने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 23-21 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं, इसी महीने डच ओपन के रूप में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीतने वाले लक्ष्य ने जर्मनी के मैक्स वेसकिरचेन 29 मिनट तक मुकाबले में 21-13, 21-16 से हारकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
इसके अलावा महिला और युगल वर्ग में सभी जोड़ियां हारकर बाहर हो चुकी हैं।