भारतीय शटलर प्रियांशु राजावत ने कनाडा के शीर्ष वरीयता प्राप्त जैसन एंथनी हो शु को 16-21, 21-7, 21-12 से हराकर बहरीन इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज में पुरुष एकल का खिताब जीता। मिश्रित युगल में जूही देवनगन और वेंकट गौरव प्रसाद की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने थाईलैंड के पन्नावत थीरापानितनन और कनायत सुदचोइचोम को 21-18, 21-16 से हराकर चैंपियन बनी।
महिला एकल में ईरा शर्मा फाइनल में इंडोनेशिया की श्री फातमावति से 14-21, 22-24 से हार मिली। पुरुष युगल में रोहन कपूर और सौरभ शर्मा भी फाइनल में थाईलैंड के प्राद तांगश्रीपापीफान और अपीचासित तीराविवात से 21-19,16-21, 22-24 से हार गए।