बीसाई प्रणीत ने भी विजय अभियान रखा। प्रणीत ने कोरिया के ली डोंग को 21-16,21-15 से मात देकर प्री क्वार्टर में प्रवेश किया। युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने फ्रांस के रोनान लबार और थॉम को 21-13, 21-13 से मात दी।
समीर वर्मा को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। समीर को सिंगापुर के लोह कीन ययू के हाथों 21-15,15-21,10-21 से हार झेलनी पड़ी। युगल में अरुण जॉर्ज व संयम शुक्ला और संजना संतोष और पूजा की जोड़ियां भी पहले दौर में ही हार गई।
प्रणय ने पहले गेम में शानदार शुरुआत करते हुए 10-5 की बढ़त बनाई और फिर अपनी बढ़त को 19-11 किया जिसके बाद उन्हें गेम जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई। ओलंपिक 2008 के भी स्वर्ण पदक विजेता डैन ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की। चीनी खिलाड़ी ने 5-5 के स्कोर के बाद प्रणय का कोई मौका नहीं दिया और इस गेम को आसानी से जीतकर मैच को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया। प्रणय ने हालांकि दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी डैन के खिलाफ धैर्य बरकरार रखा। प्रणय ने 4-4 के स्कोर के बाद शानदार खेल दिखाते हुए तीसरा गेम जीतकर मैच अपनी झोली में डाला।
महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को चीनी ताइपे की चेंग चिंग हुई और यांग चिंग टुन की जोड़ी के खिलाफ वाकओवर मिला। दूसरे दौर में भारतीय जोड़ी का सामना डू युई और ली यिन हुई की चीन की सातवीं वरीय जोड़ी से होगा।