भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम को यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नीदररलैंड के खिलाड़ी मार्क कॉलजोव से हार का सामना करना पड़ा। 30 साल के जयराम को मार्क ने 36 मिनट के भीतर 13-21, 21-23 से मात देकर फाइनल में अपना जगह पक्का किया। पहले गेम में जयराम ने 11-3 की बढ़त बना ली थी और आसानी से 1-0 से आगे हो गए थे। दूसरे गेम में भी वह पिर 11-7 से बढ़त पर पहुंच गए लेकिन बाद में जयराम ने संघर्श का जज्बा दिखाया था।
इससे पहले चोट के बाद वापसी करने वाले भारतीय बैडमिंटन स्टार अजय जयराम ने 1,50,000 डॉलर की इनामी राशि वाले यूएस ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में तीस वर्षीय अजय ने कोरिया के हियो कवांग ही को आधे घंटे चले मुकाबले में 21-18, 21-12 से पराजित किया था।