फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉन्गकॉन्ग ओपन: रक्षिता रामराज ने टोक्यो ओलंपिक चैंपियन को हराया, लक्ष्य सेन अगले दौर में; जानें अन्य नतीजे

Thu, 19 Nov 2026 02:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग

सार

भारतीय खिलाड़ियों ने हॉन्गकॉन्ग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। महिला एकल वर्ग में रक्षिता रामराज ने टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन यू फेई को हराया। वहीं, पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य सेन अगले दौर में पहुंच गए।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की रक्षिता रामराज ने गुरुवार को हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए टोक्यो ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी चीन की चेन यू फेई को सीधे गेम में हरा दिया। कोयंबटूर की 19 वर्षीय रक्षिता ने यूफेई को 21-18, 24-22 से हराकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की यादगार जीत में से एक दर्ज की। रक्षिता का अगला मुकाबला थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

रक्षिता ने करियर की सबसे बड़ी जीत बताया 
रक्षिता ने शुरुआती दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को भी हराकर उलटफेर किया था। मैच के बाद रक्षिता ने कहा, मुझे लगता है कि यह मेरे करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत में से एक है। वह मेरी सबसे बड़ी आदर्श हैं और मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने उन्हें हरा दिया। यह मेरे बैडमिंटन करियर के सबसे यादगार दिनों में से एक रहेगा। मैं बहुत खुश हूं कि उनके खिलाफ मेरा मुकाबला इतना अच्छा रहा। मैंने जो भी शॉट खेले वे शानदार तरीके से काम आए। मैंने किसी भी समय हार नहीं मानी। मैं पूरी तरह सहज थी और अपने सभी शॉट खेल रही थी जो सफल रहे। मेरा आक्रमण काफी अच्छा रहा जिससे मुझे फायदा मिला।’’

इस बीच शानदार फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन ने भी जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई। बुधवार को चीन के हांगझोउ में होने वाले सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने वाले लक्ष्य ने डेनमार्क के रासमस गेम्के को 21-11, 21-18 से हराया। 25 वर्षीय लक्ष्य ने हाल में हाइलो ओपन और जापान में कुमामोतो मास्टर्स में लगातार खिताब जीते थे। उनका अगला मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त और 2021 के विश्व चैंपियन लोह कीन यू से होगा। 
विज्ञापन

सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की पुरुष युगल जोड़ी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने नूर मोहम्मद अजरिन अयूब और टैन वी कियोंग की मलयेशिया की जोड़ी को 42 मिनट में 21-19, 21-16 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। सात्विक और चिराग ने इस साल सिंगापुर और चीन में दो सुपर 750 खिताब जीते हैं। भारतीय जोड़ी अगले दौर में हू के युआन और लिन शियांग यी की चीन की जोड़ी से भिड़ेगी। चीन की जोड़ी ने काकेरू कुमागाई और हिरोकी निशी की जापान की जोड़ी को 21-19, 21-17 से हराया। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लॉरेन लैम और एलिसन ली की अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ 20-22, 13-21 से हारकर वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें