फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Championship: आयुष शेट्टी ने विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टी को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Fri, 10 Apr 2026 01:08 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के आयुष शेट्टी ने एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। आयुष शेट्टी पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को मात दी है।
विज्ञापन
आयुष शेट्टी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया। इस तरह आयुष ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 25वीं रैंकिंग के शेट्टी ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रिस्टी को 23-21, 21-17 को हराया। टूर स्तर पर शेट्टी और क्रिस्टी के बीच यह पहला मुकाबला था। 

विज्ञापन


क्रिस्टी एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता हैं। इतना ही वह 2020 में थॉमस कप जीतने वाली इंडोनेशियाई टीम का भी हिस्सा थे। यूएस ओपस सुपर 300 के गत चैंपियन शेट्टी ने इससे पहले गुरुवार को राउड ऑफ 16 में चीनी ताइपे के 20वीं रैंकिंग के ची यू जेन को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें