फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ओपन दिसंबर में होगा आयोजित, BWF ने संशोधित कैलेंडर की घोषणा की

Fri, 22 May 2020 10:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुआ ओलंपिक क्वॉलिफाइंग इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट अब आठ से 13 दिसंबर तक यहां आयोजित किया जाएगा। विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने महामारी से प्रभावित सत्र को बचाने के लिए संशोधित कैलेंडर घोषित किया है।

विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा कि वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नमेंट पहले 24 से 29 मार्च तक दिल्ली में आयोजित होना था लेकिन अब इसका आयोजन आठ से 13 दिसंबर को कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता से पहले 11 से 16 अगस्त तक हैदराबाद ओपन और 17 से 22 नवंबर तक सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेला जाएगा।

आठ टूर्नामेंट को अपने पूर्व कार्यक्रम से हटाकर नई तारीखों में कराया जाएगा जिसमें न्यूजीलैंड ओपन सुपर-300, इंडोनेशिया ओपन सुपर-1000, मलेशिया ओपन सुपर-750, थाइलैंड ओपन सुपर-500 और चीन में वर्ल्ड टूर फाइनल्स शामिल है।
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ‘बैडमिंटन की बहाली के लिए योजना बनाना बहुत मुश्किल काम रहा है। काफी कम समय में काफी टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि यह हमें फिर से सुरक्षित खेल शुरू करने का ढांचा मुहैया कराएगा।’

उन्होंने कहा, ‘इस समय यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है कि देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का आवागमन कब शुरू होगा और प्रवेश संबंधित पांबदियां कब हटेंगी, लेकिन हम तब तक टूर्नमेंट बहाल नहीं करेंगे जब तक ऐसा करना पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें