इंडिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन प्रतियोगिता को कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है। प्रतियोगिता यहां 11 से 16 मई तक होनी थी। भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि, ‘भारत में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमारे पास इस टूर्नामेंट को स्थगित करने के अलावा कोई और चारा नहीं है।'