फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार: रशियन ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स रद्द, भारतीय घरेलू टूर्नामेंट स्थगित

Mon, 05 Apr 2021 10:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैडमिंटन - फोटो : social media
विज्ञापन

बैडमिंटन में दो सुपर 100 टूर्नामेंट रशियन ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स को कोविड-19 के कारण लगी पाबंदियों के चलते विश्व बैडमिंटन महासंघ ने रद्द कर दिया है। मेजबान देशों के खेल संघों से विचार-विमर्श के बाद इस बाबत फैसला किया गया है। रशियन ओपन का आयोजन 20-25 जुलाई और इंडोनेशिया मास्टर्स का 5-10 अक्तूबर तक होना था। इस दौरान जून में होने वाली कनाडा ओपन को भी रद्द कर दिया गया है। अन्य सुपर 100 स्पर्धा हैदराबाद का आयोजन 24-29 अगस्त तक होना है लेकिन अभी इस बारे में निर्णय नहीं हुआ है कि यह प्रतियोगिता होगी या नहीं।

विज्ञापन




उधर देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए भारतीय बैडमिंटन संघ ने भी आगामी सभी घरेलू बैडमिंटन टूर्नामेंटों को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें