खिताब की प्रबल दावेदार टॉप सीड पीवी सिंधू बुधवार को मुग्धा के खिलाफ पहले दौर में अपने अभियान की शुरूआत करेंगी। वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त श्रीकांत के सामने हांगकांग के वांग की विंसेंट होंगे। पांचवीं वरीयता प्राप्त समीर वर्मा के सामने डेनमार्क के रासमुस गेमके होंगे।
कार्तिक जिंदल, राहुल यादव, कार्तिकेय गुलशन कुमार और सिद्धार्थ ठाकुर सहित आठ भारतीय शटलर एकल के मुख्य दौर में पहुंचने में सफल रहे। दस युगल जोडियों ने भी मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई किया। पहली बार इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर में खेली जा रही चैंपियनशिप में भारतीय शटलरों ने सभी क्वालिफाइंग स्थानों पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में रितिका ठाकर, वैदेही चौधरी, रिया मुखर्जी और प्राशी जोशी मुख्य दौर में पहुंची।