फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ओपन चैंपियनशिपः सिंधु-श्रीकांत की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म

Fri, 21 Sep 2018 09:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंधु और श्रीकांत
विज्ञापन

शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत की क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही चीन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। रियो ओलंपिक  की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी चीन की चेन यूफेई के हाथों 52 मिनट तक चले मुकाबले में 11-21,21-11,15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


तीसरी वरीय सिंधु ने इससे पहले छह में से चार मुकाबलों में यूफेई को शिकस्त दी थी। पर इस बार वह उनसे पार नहीं पा सकीं। वहीं सातवीं वरीय श्रीकांत को मौजूदा विश्व चैंपियन केंतो मोमोता के हाथों एकतरफा मुकाबले में 9-21,11-21 से हार मिली।

24 वर्षीय श्रीकांत की यह मोमोता के हाथों 11 मैचों में आठवीं हार है। श्रीकांत के पास जापानी खिलाड़ी के शाट्स का कोई तोड़ नहीं था। श्रीकांत जून और जुलाई में भी मोमोटा से क्रमश: मलयेशिया ओपन और इंडोनेशिया ओपन में हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें