फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन: भारत ने जीती पहली दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप, नेपाल को दी 3-0 से शिकस्त

Wed, 06 Dec 2017 09:39 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
विज्ञापन
बैडमिंटन - फोटो : File
विज्ञापन
भारत ने गुवाहटी में खेले जा रहे पहले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार को 3-0 से मात देकर यह खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे भारत आराम से फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन


तरुण राम फूकन इंडोर स्टेडियम में भारत के आर्यमान टंडन ने सिंगल कैटेगरी में नेपाल के दीपेश धामी को 21-9, 21-15 से मात दी। 

वहीं महिला सिंकल्स में अश्मिता चालीहा ने रासिला महाराजन को 21-9, 21-6 से हराया। इसी के साथ भारत को इस टूर्नामेंट में 2-0 की अजय बढ़त हासिल हुई। 

ये भी पढ़ेंः हार कर भी जीतीं सिंधु, सोशल मीडिया में पढ़ें गए शान में कसीदे

मैन्स डब्लस मुकाबले में अर्निताप दासगुप्ता और कृष्ण प्रसाद जी ने दिपेश और नबीन श्रेष्ठ को 21-4, 21-11 से हराते हुए भारत को आसान सी जीत दिला दी। 

भारतीय जूनियर बैडिमिंटन कोच संजय मिश्रा ने भारत की इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बहुत ही शानदार प्रदर्शन था और हम इस जीत से बेहद उत्साहित हैं। नेपाल एक बेहतरीन टीम हैं, लेकिन हमने जो प्लान किया था खिलाड़ियों ने  वैसा ही खेल कोर्ट पर दिखाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें