शीर्ष भारतीय शटलर लक्ष्य सेन मंगलवार को यहां शुरू हुए हायलो ओपन बैडमिंट टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गए। राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता 21 वर्षीय लक्ष्य को हांगकांग के एनजी का लांग आंगस से 12-21, 5-21 से हार का सामना करना पड़ा। सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था।
लक्ष्य 27 मिनट में ही मुकाबला गंवा बैठे। वहीं, मिश्रित युगल में ईशान भटनागर और तनिशा क्रैस्टो की जोड़ी चीन की फेंग यान झे और हुआंग डांग पिंग की जोड़ी से पहले दौर में 13-21, 12-21 से हार गई।
किदांबी श्रीकांत, समीर वर्मा, एचएस प्रणय, साइना नेहवाल, मालविका बंसोड़, फ्रेंच ओपन चैंपियन सात्विक साईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी बुधवार से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।