फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBL 4: हैदराबाद हंटर्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई स्मैशर्स को 5-0 से हराया

Tue, 25 Dec 2018 11:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pbl 4
विज्ञापन

हैदराबाद हंटर्स मंगलवार को बैडमिंटन प्रीमियर लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन में चेन्नई स्मैशर्स पर शानदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के गचीबोली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


बता दें कि हैदराबाद हंटर्स की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले हैदराबाद ने शुरुआती मुकाबले में पुणे सेवेन एसेसे को 6-(-1) से हराया था। मंगलवार को खेले गए महिला सिंगल्स मुकाबले में  पीवी सिंधु को सुंग जि हुन से हार का सामना करना पड़ा। सुंग ने ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधु को 15-13 14-15 15-7 से मात दी। 

मेंस डबल्स मुकाबले में किम सा रंग और बोदिन इसारा की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए बी सुमित रेड्डी और चिन चुंग की जोड़ी को13-15 15-12 15-10 से हराया। इसके बाद मेंस सिंगल्स में हैदराबाद की तरफ से ली हयुन-II ने चोंग वेई फेंग को 15-11 15-13 से हराया।
विज्ञापन


इसके बाद मिक्स्ड मुकाबले में किम सा रंग और वॉन की जोड़ी ने सी एडकॉक और जी एडकॉक की जोड़ी को 14-15,15-13,15-14 से हराया। वहीं, एक और मेंस सिंगल्स मुकाबले में एम कालजौउ ने पी कश्यप को 15-11,14-15,15-13 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें