अवध वॉरियर्स ने बैडमिंटन प्रीमियर लीग (पीबीएल) चार में सोमवार को पहली बार लीग में खेल रही पुणे 7 एसेस रोामांचक मुकाबले में 4-3 से पराजित कर जीत के साथ आगाज किया। कैरोलिना मारिन की कप्तानी वाली पुणे की टीम शुरुआती दोनों मैच हारकर 0-3 से पीछे थी, लेकिन मारिन और भारतीय युवा स्टार लक्ष्य सेन ने अपने-अपने मुकाबले जीत स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। हालांकि पुणे अंतिम मैच हारकर एक बार फिर जीत से चूक गई।
पहले मैच में जोकि वॉरियर्स का ट्रंप मैच था में सान वान ने पुणे के ब्राइस लेवेरडोज को 15-14, 15-7 से और पुरुष युगल माथियास क्रिस्टियोनसेन और यांग ली कोर्ट ने पुणे के माथियास बोए और व्लादिमीर इवानोव को 15-12,15-14 से मात देकर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।
महिला एकल में मारिन ने वॉरियर्स की वेईबान झांग को 15-13, 15-9 से मात देकर स्कोर 2-3 कर दिया। यह पुणे का ट्रंप मैच था। लक्ष्य सेन ने वॉरियर्स से एलओ केयुन को 15-11, 15-8 से हराकर पुणे को 3-3 से बराबरी दिला दी। मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा और क्रिस्टियोनसेन ने पुणे के इवानोव और एलएच काजेरसफेडट की जोड़ी को 15-8,11-15,15-12 से हराकर वॉरियर्स को 4-3 से जीत दिला दी।