फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएस प्रणोय ने पी कश्यप को मात देकर जीता यूएस ओपन बैडमिंटन का खिताब 

Mon, 24 Jul 2017 04:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एचएस प्रणोय और पी कश्यप - फोटो : twitter
विज्ञापन
विश्व रैंकिग में 23वें पायदान पर काबिज भारत के एचएस प्रणोय ने हमवतन पी कश्यप को मात देकर यूएस ओपन ग्रैंडप्रिक्स गोल्ड का खिताब अपने नाम किया। रविवार को अमेरिका के एनाहेम में खेले गए फाइनल मुकाबले में प्रणोय ने कश्यप को  तीन सेट और 65 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 22-20, 21-12 से मात दी। 
विज्ञापन


जीत के बाद प्रणोय ने ट्वीट कर खिताबी जीत पर खुशी जताई और कहा, USAGPG चैंपियन 2017 का खिताब जीतकर खुश हूं। अपनी अकादमी के साथी पी कश्यप को कड़े मुकाबले में मात दी। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद।
  Feels great to win this one, #USAGPG champion 2017! Defeated my academy mate @parupallik in a tough battle. Thank you all for your support! pic.twitter.com/pNdCNZXWFo — PRANNOY HS (@PRANNOYHSPRI) July 24, 2017
विज्ञापन

 

प्रणोय की यह लंबे अंतराल बाद खिताबी जीत है। लंबे समय तक चोटिल रहने के बाद वह किसी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे थे।उन्होंने आखिरी खिताब स्विस ओपन के रूप में जीता था। 

उपविजेता रहे पी कश्यप ने भी हार के बाद ट्वीट किया, उन्होंने प्रणोय को बधाई देते हुए कहा, प्रणोय को जीत की बधाई। मैं इस सप्ताह अपने प्रदर्शन से खुश हूं। बैडमिंटन संघ, ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट, पुलेला गोपीचंद और भारत सरकार और सभी राष्ट्रीय कोचों का लगातार समर्थन करने  के लिए शुक्रिया।  
  (1/2) #runnerup🏆 at @2017usopen . Very happy with my performance this week . Congratulations to @prannoy_hs_ . Thank you to ....contd.. pic.twitter.com/dHIcNhOXwc — Parupalli Kashyap (@parupallik) July 23, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें