फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग ओपन: किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंचे

Fri, 15 Nov 2019 01:21 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kidambi srikanth
विज्ञापन

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां चीन के पांचवीं वरीयता प्राप्त चेन लोंग के चोट के कारण हटने से हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व में 13वें नंबर पर काबिज लेकिन यहां गैरवरीयता प्राप्त श्रीकांत तब एक गेम से आगे चल रहे थे जब लोंग ने हटने का फैसला किया।

विज्ञापन


इससे भारतीय शटलर बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहा। श्रीकांत ने पहला गेम केवल 15 मिनट में 21-13 से जीता। इसके बाद लोंग आगे नहीं खेल पाए। यह श्रीकांत की चीनी शटलर के खिलाफ दूसरी जीत है।

श्रीकांत इस टूर्नामेंट में अकेले भारतीय बचे हैं। उनका अगला मुकाबला हांगकांग के ली चेयुक इयु और डेनमार्क के सातवीं वरीयता प्राप्त विक्टर एक्सेलसन के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल मैच के विजेता से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें