फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शटलर दानी ने जीता डच ओपन का खिताब

Mon, 15 Apr 2019 10:57 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
harsheel dani
विज्ञापन

भारतीय युवा शटलर हर्षील दानी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसेन को हराकर नीदरलैंड में डच इंटरनेशनल बैडमिंटन का खिताब जीत लिया। पूर्व चैंपियन दानी ने दुनिया के 149वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टोफरसने को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 21-12, 21-13 से पराजित किया।

विज्ञापन


पिछले साल आठ महीने एड़ी की चोट के कारण खेल से दूर रहने वाले दानी ने फाइनल तक के सफर में एक भी गेम नहीं गंवाया था। पिछले साल उन्होंने घाना इंटरनेशनल जीता था और पोलिश इंटरनेशनल में उपविजेता रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें