फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइ जु यिंग और केंतो मोमोता ने जीता सिंगापुर ओपन का खिताब

Sun, 14 Apr 2019 05:33 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ताइ जु यिंग - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी ताइवान की ताइ जु यिंग ने रविवार को सिगांपुर ओपन का महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। यिंग ने फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-3 जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-19, 21-15 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन


ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ओकुहारा ने 355,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत की पीवी सिंधु को मात दी थी, जबकि यिंग ने जापान की अकाने यामागूची को हराया था। 

वहीं, एक और मुकाबले में जापान के केंतो मोमोता ने इंडोनेशिया के बैडमिंटन खिलाड़ी एंथोनी सिनीसुका को 10-21, 21-19, 21-13 से हराकर  सिगांपुर ओपन का पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, थाइलैंड के डेकापोल पी और सैपसेरी टी की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता। उन्होंने मलयेशिया के तान किएन मेंग और लाइ पेइ जिंग की जोड़ी को एकतरफा फाइनल मैच में 21-14, 21-6 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें