गायत्री गोपीचंद और समिया इमाद फारूकी सहित छह भारतीय शटलर नीदरलैंड के हारलीम में चल रहे डच जूनियर इटंरनेशनल बैडमिंटन के दूसरे दौर में पहुंच गए। अंडर-15 एशियन जूनियर चैंपियनशिप की पूर्व चैंपियन फारूकी ने इंग्लैंड की लिसा को 21-12,21-11 से और गायत्री ने कोरिया की डा जेओंग चुंग को 21-18, 22-20 से और टी जॉली ने लिओना को 21-15,21-17 से हराया।
लड़कों में मैसनाम मेईराबा लुवांग ने लुदविंग पेट्री को 21-10,21-11 से, प्रियांशु राजावत ने मग्नुस कलिंगार्ड को 19-21,21-18,21-17 से और साई चरण कोया ने काले फ्रीडोलम को 21-11,21-14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।