फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUBAI SS फाइनल्स: कड़े संघर्ष के बावजूद श्रीकांत ने देखा हार का मुंह, टूटा उनका ये सपना

Fri, 15 Dec 2017 09:26 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
kidambi srikanth - फोटो : File
विज्ञापन
दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज (डीडब्ल्यूएसएस) में गुरुवार को भारतीय टेनिस खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को चीनी ताइपे के चाउ टीन चेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। श्रीकांत की ये  टूनार्मेंट में लगातार दूसरी हार है।  श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के ग्रुप-बी के दूसरे मुकाबले में चाउ टीन चेन ने 21-18, 21-18 से मात दी।
विज्ञापन


श्रीकांत की इस हार के बाद उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का सफर खत्म हो गया। श्रीकांत को इससे पहले बुधवार को पहले मैच में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन ने हराया था। 

श्रीकांत और चाउ टीन चेन के बीच करीब 43 मिनट तक कड़ा संघर्ष चला। एक समय श्रीकांत गेम में 8-16 से पीछे चल रहे थे। श्रीकांत ने मैच में वापसी की पुरजोर कोशिश की, लेकिन चाउ टीन चेन के सामने उनकी एक न चली और पहला गेम 21-18 से हार गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत होंगे मालामाल, आंध्रप्रदेश सरकार ने दिए कई तोहफे
 
इसके बाद दूसरे गेम में भी उन्होंने इस चीनी खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। एक समय वो 7-4 से आगे चल रहे थे, लेकिन चाउ टीन चेन ने दमदार खेल दिखाते हुए दूसरा गेम भी 21-18 से हार गए। इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा मुकाबला शुक्रवार को चीन के शि युकी से होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें