फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनमार्क ओपनः नंबर-1 खिलाड़ी को हरा श्रीकांत सेमीफाइनल में, साइना-प्रणय हुए बाहर

Sat, 21 Oct 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
Kidambi Srikanth - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन में विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और  विश्व के 15वीं वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय खेल से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्व के 8वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने विश्व नंबर-1 विक्टर एक्सेलसन को 56 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 14-21, 22-20,21-7 से मात देकर अंतिम चार में जगह बना लिया है। पहला गेम हारने के बाद श्रीकांत ने जबर्दस्त वापसी की और आखिरी दोनों गेम जीते। 

पढ़ेंः- डेनमार्क ओपनः साइना की धमाकेदार शुरुआत, मारिन को किया बाहर

वहीं, महिला एकल में  विश्व के 12वें नंबर की साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में 5वीं विश्व वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से हार गईं। जापानी बैडमिंटन खिलाड़ी यामागुची ने केवल 29 मिनट के भीतर साइना को सीधे गेमों में 21-10, 21-13 से शिकस्त दी। साइना की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि इस हार के साथ ही साइना दूसरी बार टूनार्मेंट में खिताबी जीत हासिल करने चूक गईं। उन्होंने 2012 में खिताबी जीत हासिल की थी। वहीं, पिछले मैच में ली चोंग वेई को मात देने वाले प्रणय को टॉप सीड जापान के वान हो ने लगातार सेटों में 21-13, 21-18 से हरा दिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें