फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Open: डिफेंडिंग चैंपियन लक्ष्य सेन इंडिया ओपन से हुए बाहर, 20वें नंबर के खिलाड़ी ने हराया

Thu, 19 Jan 2023 11:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने पहला गेम जीत लिया था, लेकिन वह अपनी लय को आगे कायम नहीं रख पाए और दूसरे दौर का मुकाबला एक घंटे, 21 मिनट में गंवा बैठे।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा विजेता लक्ष्य सेन बृहस्पतिवार को इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाए और उन्हें करीबी मुकाबले में विश्व के 20वें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के रस्मस गेंके से 21-16, 15-21, 18-21 से हार मिली। उत्तराखंड के सेन ने पहला गेम जीत लिया था, लेकिन वह अपनी लय को आगे कायम नहीं रख पाए और दूसरे दौर का मुकाबला एक घंटे, 21 मिनट में गंवा बैठे।
विज्ञापन


इससे पहले, पुरुष युगल में मौजूदा विजेता सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चोट के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। भारतीय जोड़ी को अपने दूसरे दौर का मैच खेलना था। राष्ट्रमंडल खेल की कांस्य पदक विजेता जोड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली को महिला युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में छठीं वरीय चीनी जोड़ी झांग शुक्सियन और झेंग यू से 9-21, 16-21 से हार मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें