फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: अमर उजाला की खबर पर लगी मुहर, बिना दर्शकों के होगा इंडियन ओपन बैडमिंटन

Thu, 12 Mar 2020 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैडमिंटन - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोनावायरस के चलते देश में पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट स्टेडियम में बंद दरवाजों के बीच यानी बिना दर्शकों के खेला जाएगा। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) को कोरोनावायरस के चलते 24 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट को रद्द करने का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन


लेकिन बीडब्लूएफ ने ओलंपिक क्वालिफाइंग इवेंट होने के कारण इसे बंद दरवाजों में कराने को कहा। अमर उजाला ने रविवार को ही यह खुलासा कर दिया था कि बीडब्लूएफ ने बीएआई को बंद दरवाजों में टूर्नामेंट कराने को कहा है। स्टेडियम में खिलाड़ियों और टेक्निकल ऑफिशियल के अलावा मीडिया के कुछ लोग होंगे। दिक्कत यह है कि अंतिम तीन दिन टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण होना है, लेकिन अब बीएआई पहले तीन दिन भी अपनी वेबसाइट पर टूर्नामेंट का प्रसारण दिखाने की व्यवस्था कर रही है।

कोरेंटाइन में फंसे खिलाड़ी तो बेरंग होगा टूर्नामेंट : भारत सरकार की ट्रेवल एडवाइजरी में बैडमिंटन के मजबूत देश स्पेन, जर्मनी, चीन, जापान, कोरिया, थाईलैंड, हांगकांग, मलयेशिया समेत 12 देशों के यात्रियों का वीजा रद्द करने की बात कही गई। बीएआई की चिंता यह है कि इन देशों के शटलरों को दिल्ली आने पर 14 दिनों के लिए कोरेंटाइन में भेज दिया गया तो दिक्कत होगी।
विज्ञापन


साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत भी हाल में स्पेन का दौरा करके आए हैं। इन्हें भी दिल्ली आने पर कोरेंटाइन में भेजा जा सकता है। इन देशों के खिलाड़ियों को अपने देश का आधिकारिक प्रमाण पत्र रखना होगा। बावजूद इसके यह गारंटी नहीं है कि इन शटलरों को कोरेंटाइन में नहीं भेजा जाएगा। बीएआई का कहना है कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। भारत सरकार के दिशा निर्देशों से पीछे नहीं हटा जा सकता है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप रद्द

चंडीगढ़ में 16 मार्च से होने वाली राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप भी रद्द कर दी गई है। चैंपियनशिप की तिथियां बाद में निर्धारित की जाएंगी। जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल मनमोहन जायसवाल ने कहा कि कोरोना के चलते अंतरराष्ट्रीय जूडो संघ ने अपने ज्यादातर ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट रद्द कर दिए हैं।

इंडियन ओपन गोल्फ भी नहीं होगा : यूरोपियन और एशियन टूर इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट भी कोरोनावायरस की भेंट चढ़ गया। यह टूर्नामेंट19 मार्च से गुरुग्राम में होना था जिसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें