एक तरफ देश में पीवी सिंधू के ओलंपिक पदक को लेकर उत्साह का माहौल है वहीं दूसरी तरफ एक तबका ऐसा भी है जिसे उसकी उपलब्धि रास नहीं आ रही है।
मलयालम फिल्म निर्देशक सनल कुमार शशिधरन उन्हीं लोगों में से एक हैं। शशिधरन ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि " हर कोई सिंधू की सफलता का जश्न मना रहा है, लेकिन इसमें इतना खुश होने की क्या बात है? क्या हो अगर मैं इस जीत पर थूक दूं..."
उनकी इस पोस्ट के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह लताड़ा। लेकिन बाद में शशिधरन इस पर सफाई देते नजर आए कि यह एक मजाक था जिसे लोग समझ नहीं पाए।