फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ओपनः नोजोमी ओकुहारा को हराकर यू फेई बनीं चैंपियन, पुरुष एकल में मोमोटा ने जीता खिताब

Sun, 10 Nov 2019 05:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यू फेई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वर्ल्ड नंबर तीन चीन की चेन यू फेई ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर रविवार को चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। तीसरी सीड यू फेई ने महिला एकल के फाइनल में ओकुहारा को 9-21, 21-12, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। चीनी खिलाड़ी ने एक घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में चौथी सीड ओकुहारा को मात दी। चीनी खिलाड़ी की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है।

विज्ञापन


वहीं मौजूदा चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-एक जापान के केंटो मोमोटा ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को हराकर टूर्नमेंट में अपना पुरुष एकल खिताब बरकरार रखा। मोमोटा का इस साल यह 10वां खिताब है। टॉप सीड मोमोटा ने दूसरी सीड चेन को 21-15, 17-21, 21-18 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।

यू फेई ने इस जीत के साथ ही ओकुहारा के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 4-4 का कर लिया है। फेई ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी ओकुहारा को हराया था। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को शनिवार को यहां चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की तीन बार की चैम्पियन जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


इस जोड़ी की हार के साथ ही बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई थी। सात्विक एवं चिराग की जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व की नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी से 16-21, 20-22 से हार मिली। विश्व रैंकिंग में नौवें पायदान पर काबिज भारतीय जोड़ी की मार्कस और केविन की जोड़ी के खिलाफ यह लगातार आठवीं हार है, जिसमें पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में मिली शिकस्त भी शामिल है। इस साल अगस्त में थाइलैंड ओपन का खिताब जीतने वाले सात्विक और चिराग की जोड़ी को इंडोनेशिया की जोड़ी ने इस साल तीसरी बार हराया है। टूर्नमेंट में भारत के अन्य खिलाड़ी पहले ही बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें