फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ओपन 2019 में भारतीय चुनौती समाप्त, सेमीफाइनल में हारी सात्विक-चिराग की युगल जोड़ी

Sat, 09 Nov 2019 04:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीन ओपन में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी का सफर समाप्त हो गया। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत की जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व की नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो  से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इस जोड़ी की हार के साथ ही बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। सात्विक एवं चिराग की जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व की नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी से 16-21 20-22 से हार मिली। 

विश्व रैंकिंग में नौवें पायदान पर काबिज भारतीय जोड़ी की मार्कस एवं केविन की जोड़ी के खिलाफ यह लगातार आठवीं हार है जिसमें पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में मिली शिकस्त भी शामिल है। इस साल अगस्त में थाईलैंड ओपन का खिताब जीतने वाले सात्विक एवं चिराग की जोड़ी को इंडोनेशिया की जोड़ी ने इस साल तीसरी बार हराया है। टूर्नामेंट में भारत के अन्य खिलाड़ी पहले ही बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें