हालांकि पुरुषों के एकल में भारत की तरफ से परुपल्ली कश्यप ने शानदार शुरुआत करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। 25वीं रैंकिंग वाले कश्यप ने 22वीं रैंकिंग वाले थाईलैंड के सित्थिकोम थम्मसिन को सीधे सेटों में 21-14, 21-13 से हराया।
पुरुषों के एकल के अन्य मुकाबले में भारत के साईं प्रणीत भी अगले दौर में पहुंच गए। वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बी साईं प्रणीत ने दुनिया के 16वें रैंक के खिलाड़ी टॉमी सुगिअर्तो को कड़े मुकाबले में हराया। प्रणीत ने ये मुकाबला 15-21, 21-12, 21-10 से जीता।
इनके अलावा समीर वर्मा को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा है। समीर को अपने से कम रैंकिंग वाले हांगकांग के खिलाड़ी से शिकस्त झेलनी पड़ी है। 17वें रैंकिंग के समीर को 28वीं रैंकिंग वाले ली चयूक यू ने 21-18, 21-18 से हराया।
वहीं मिश्रित युगल में भी भारत को निराशा हाथ लगी। भारत की प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी को चीनी तेइपेइ की वांग ची लीन और चांग ची या की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को 14-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी।
साइना से पहले मंगलवार को वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु को भी उलटफेर का सामना करना पड़ा और वे भी अपने से कम रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की पाइ यू पो से हार गई थीं। दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधु को यहां दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी पाइ यू के खिलाफ 74 मिनट चले महिला एकल मैच में 13-21 21-18 19-21 से हराया था।
दूसरे दिन के आखिरी भारतीय मुकाबले में भी निराशा हाथ लगी। युगल मुकाबले में मनु अत्री और सुमीत रेड्डी की जोड़ी को मलयेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय जोड़ी 21-23, 19-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।