फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना विश्व चैम्पियनशिप से बाहर, दो बार की चैम्पियन मरीन से मिली करारी मात

Fri, 03 Aug 2018 04:55 PM IST
नांजिंग, (भाषा) 
विज्ञापन
SAINA NEHWAL - फोटो : file
विज्ञापन

विश्व चैम्पियनशिप में प्रभावी प्रदर्शन कर रही साइना नेहवाल एकतरफा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दो बार की चैम्पियन कैरोलिना मरीन से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गई। साइना और मारिन के बीच यह मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा । मरीन ने 21-6, 21-11 से जीत दर्ज की । 

विज्ञापन


वहीं, मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा ओर सात्विक साइराज रांकीरेड्डी शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के झेंग सिवेइ और हुआंग याकियोंग से क्वार्टर फाइनल में 17-21, 10-21 से हारकर बाहर हो गए। 

साइना ने हारने के बाद कहा, 'आज वह काफी तेज खेली और पूरा कोर्ट उसने कवर कर रखा था । कल मेरा मैच काफी देर तक चला लिहाजा इतनी तेज रफ्तार खिलाड़ी का सामना करना मुश्किल था। उसने मुझे मेरा खेल दिखाने का मौका ही नहीं दिया।'
विज्ञापन


मरिन ने कहा, 'मैं पहले दिन से अच्छा खेल रही हूं । मैं दुनिया में सबसे तेज खेलती हूं जो मेरी ताकत है । मुझे सेमीफाइनल में पहुंचने की बहुत खुशी है ।मैं कल हि बिंगजियाओ के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करूंगा।' 

मरिन ने पहले गेम में साइना पर दबाव बनाया । उसने 12 मिनटमें पहला गेम जीत लिया । दूसरे गेम में साइना ने अच्छा संघर्ष किया लेकिन मारिन ने वापसी करके 10 मैच प्वाइंट बनाये और जीत दर्ज की । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें