फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारिन से हारीं सिंधू, प्रणीत सेमीफाइनल में 

Fri, 14 Apr 2017 07:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
पीवी सिंधू-कैरोलिना मारिन - फोटो : getty
विज्ञापन
ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू को सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में अपनी प्रबल प्रतिद्वंद्वी स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग में भारत के बी साई प्रणीत शानदार प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गए। हाल ही में नई दिल्ली में हुए इंडिया ओपन में ओलंपिक चैंपियन मारिन को हराकर सिंधू विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई थीं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां खेले गए मुकाबले में सिंधू को 11-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के बी साई प्रणीत ने एक घंटे 11 मिनट चले मुकाबले में थाईलैंड के तानोंगसेक सेइनसोमबूनसक को 15-21, 21-14, 21-19 से हराया।

लखनऊ में हुए सैयद मोदी ग्रां प्री के उपविजेता प्रणीत का मुकाबला अब कोरिया के ली डोंग कियून से होगा। मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त लू केई और हुआंग की जोड़ी से 11-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही दौर में बाहर हो गईं

पी.वी. सिंधु - फोटो : self
महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सिंधू शुक्रवार को बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकीं। पिछले हफ्ते मलयेशिया ओपन में भी वह पहले ही दौर में बाहर हो गईं थीं जिससे उनकी रैंकिंग दूसरे से पांचवें स्थान पर आ गई थी। पहले गेम में मारिन ने काफी आक्रामकता दिखाई और 2-0 की बढ़त ले ली और उसके बाद लगातार बढ़त बनाई रखी। मारिन देखते ही देखते 11-4 पर पहुंच गईं और फिर स्कोर 16-4 कर दिया। 

सिंधू ने वापसी का प्रयास करते हुए स्कोर 11-18 किया लेकिन अंतराल ज्यादा होने के कारण मारिन ने पहला गेम 14 मिनट में अपने कब्जे में कर लिया। दूसरे गेम में भी मारिन का दबदबा रहा। ब्रेक के समय सिंधू 5-11 से पीछे थीं। ब्रेक के बाद मारिन ने बढ़त 19-11 कर ली। सिंधू ने देरी से वापसी का प्रयास किया और मारिन ने जोरदार स्मैश के साथ मैच प्वाइंट भुना लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें