स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने रविवार को थाइलैंड ओपन में महिलाओं के सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। मारिन ने सात दिन के भीतर अपना दूसरा थाईलैंड ओपन खिताब जीता है। 48 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में ओलिंपिक चैंपियन मारिन ने टॉप सीड ताए जू यिंग को 21-19, 21-17 से हराया। बता दें कि इससे पहले मारिन ने 17 जनवरी को योनेक्स थाईलैंड ओपन खिताब अपने नाम किया था।
वहीं, पुरुषों के वर्ग में डेनमार्क के विक्टर एकसेलसन ने थाईलैंड ओपन खिताब अपने नाम किया है। विक्टर ने हांस क्रिस्टीयन सोलबर्ग विटिंगुस को 40 मिनट के भीतर 21-11, 21-7 से हराया। बता दें कि विक्टर ने भी इससे पहले योनेक्स थाईलैंड ओपन खिताब अपने नाम किया था।