फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Open 2021: मारिन और विक्टर ने लगातार दूसरी बार जीता थाइलैंड ओपन का खिताब

Sun, 24 Jan 2021 05:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
विज्ञापन
- - फोटो : social media
विज्ञापन

स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने रविवार को थाइलैंड ओपन में महिलाओं के सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। मारिन ने सात दिन के भीतर अपना दूसरा थाईलैंड ओपन खिताब जीता है। 48 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में ओलिंपिक चैंपियन मारिन ने टॉप सीड ताए जू यिंग को 21-19, 21-17 से हराया। बता दें कि इससे पहले मारिन ने 17 जनवरी को योनेक्स थाईलैंड ओपन खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन

 


वहीं, पुरुषों के वर्ग में डेनमार्क के विक्टर एकसेलसन ने थाईलैंड ओपन खिताब अपने नाम किया है। विक्टर ने हांस क्रिस्टीयन सोलबर्ग विटिंगुस को 40 मिनट के भीतर 21-11, 21-7 से हराया। बता दें कि विक्टर ने भी इससे पहले योनेक्स थाईलैंड ओपन खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें