फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीबीएल-4 के फाइनल में बेंगलुरू रैप्टर्स, अवध वारियर्स को 4-2 से हराया

Fri, 11 Jan 2019 10:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत - फोटो : file photo
विज्ञापन

किदाम्बी श्रीकांत और साई प्रणीत के शानदार प्रदर्शन से बेंगलुरू रैप्टर्स ने शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में अवध वॉरियर्स को 4-2 से हराकर प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


बेंगलुरू ने इस मुकाबले में पहला मैच गंवाने के बाद अपने लगातार तीन मैच जीते। फाइनल में उसका मुकाबला हैदराबाद हंटर्स और मुंबई रॉकेट्स के बीच शनिवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। 

अवध ने अपना पहला मैच जीतकर 2-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन प्रणीत और श्रीकांत ने अपने-अपने मैच जीतकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद मोहम्मद अहसान तथा हैंड्रा सेतियावान ने ट्रम्प मैच में दो अंक हासिल करके बेंगलुरू को जीत दिलाई। इसके बाद महिला एकल का मैच नहीं खेला गया। पहला मैच मिश्रित युगल का था जहां अवध की माथिया क्रिस्टिएनसेन और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने बेंगलुरू की मार्कस एलिस और लॉरेन स्मिथ को जोड़ी को सीधे गेम में 15-7, 15-10 से हराया। 
विज्ञापन


यह अवध का ट्रंप मैच था जिससे उसे दो अंक मिले। प्रणीत ने पुरुष एकल में अवध ने ली डोंग केयुन को 15-9, 15-4 से हराकर अपनी टीम के खाते में एक अंक डाला जबकि श्रीकांत ने सोन वान हो को 15-7, 15-10 से पराजित करके स्कोर 2-2 से बराबर किया। श्रीकांत और हो में शुरुआत में बराबरी का खेल देखने को मिला। पहले गेम के शुरू में स्कोर 1-1, 2-2, 3-3, 4-4 था। लेकिन श्रीकांत ब्रेक में 8-3 की बढ़त के साथ गए और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहला गेम 15-7 से अपने नाम किया। 

दूसरे गेम की शुरुआत भी पहले गेम की तरह बराबरी के खेल से हुई। लेकिन इस बार भी श्रीकांत बढ़त लेने में सफल रहे और स्कोर 4-2 कर लिया। श्रीकांत ने अपनी बढ़त को 5-11 कर लिया लेकिन वान हो ने लगातार चार अंक लेकर स्कोर 9-11 कर दिया। श्रीकांत ने वान हो को बराबरी नहीं करने दी और लगातार अंक लेकर 15-10 से गेम जीत मैच अपने नाम कर टीम को वापसी दिलायी।

पुरूष युगल में बेंगलुरू के मोहम्मद अहसान और हैंड्रा सेतियावान की जोड़ी ने अवध के ली यांग और माथियास की जोड़ी को 15-14, 15-9 से शिकस्त दी। यह बेंगलुरू का ट्रम्प मैच था और इस जीत से उसे दो अंक मिले जिससे वह 4-2 जीत हासिल करने में सफल रहा। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें