फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकांत के दम पर चेन्नई को हराकर बंगलूरू पीबीएल 4 के सेमीफाइनल में 

Fri, 11 Jan 2019 04:30 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kidambi srikanth
विज्ञापन

किदांबी श्रीकांत के दम पर बंगलूरू रैप्टर्स ने गुरुवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) चार के अपने अंतिम मैच में चेन्नई स्मैशर्स को 3-2 से मात देकर तीसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उसका सामना शुक्रवार को अवध वॉरियर्स से होगा। 

विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में शनिवार को मौजूदा चैंपियन हैदराबाद हंटर्स और मुंबई रॉकेट्स के बीच होगा। चेन्नई के क्रिस एडकॉक व चिन चुंग ने मोहम्मद एहसान व हैंड्रा सेतियावान को14-15,15-9,15-11 से हराकर विजयी शुरुआत दिलाई। 

दूसरे मैच में बीसाई प्रणीत ने पी कश्यप (ट्रंप मैच) को 15-11,15-12 से हराकर बंगलूरू का स्कोर 1-0 कर दिया। श्रीकांत (ट्रंप मैच) ने चोंग वेई फेंग को 15-10,15-10 से मात देकर बंगलूरू की 3-0 से जीत तय कर दी। अगले दोनों मैच चेन्नई ने जीते। 
विज्ञापन


सुंग जी ह्यून ने वू ती थ्रांग को15-10,14-15, 15-10 से और क्रिस और गैब्रिएल एडकॉक की जोड़ी ने मार्कस एलिस व लॉरेन स्मिथ को 15-8,12-15,15-4 से हराकर चेन्नई का स्कोर 2-3 किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें