फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकांत ने बेंगलुरू रैप्टर्स को सेमीफाइनल की दौड़ में रखा बरकरार, मुंबई को 5-0 से हराया

Tue, 08 Jan 2019 11:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kidambi srikanth
विज्ञापन

बेंगलुरू रैप्टर्स के कप्तान किदाम्बी श्रीकांत ने मंगलवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे सत्र में मुंबई राकेट्स के खिलाफ शानदार अगुवाई करते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा। कंटीरवा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरू ने मुंबई को 5-0 से हराया।

विज्ञापन


बेंगलुरू को शीर्ष चार में पहुंचने के लिए कम से कम चार अंक की जरूरत थी और वे इस प्रयास में सफल रहे क्योंकि उन्होंने पहले तीन मैच जीत लिये जिसमें एक ट्रम्प मैच भी शामिल था। इस तरह उन्होंने पुणे सेवन एसेस को शिकस्त दी। दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने श्रीकांत के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन अंत में मुकाबला 15-14 15-13 से दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी के नाम रहा। 

इससे पहले दुनिया की 59वें नंबर की खिलाड़ी वु थि ट्रांग ने महिला एकल के ट्रम्प मुकाबले में मुंबई की श्रेयांशी परदेसी से काफी बेहतर साबित हुई जिन्होंने 15-4 11-15 15-7 से जीत दर्ज की। मोहम्मद अहसन और हेंड्रा सेतियावान ने पुरूष युगल में मुंबई के ली योंग दाई और किम जि जुंग को 15-11 15-11 से मात दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें