फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBL 4: किदांबी श्रीकांत की अजय जयराम पर रोमांचक जीत, बंगलूरू ने पुणे को 4-3 से हराया

Mon, 31 Dec 2018 02:42 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत - फोटो : SELF
विज्ञापन

किदांबी श्रीकांत की अजय जयराम पर रोमांचक जीत के साथ बंगलूरू रैप्टर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग में पुणे सेवन एसेस को 4-3 से हरा दिया।  रैप्टर्स के लिए अहसान और सेतीयावान ने इवानोव और चिराग शेट्टी की जोड़ी को 15-12, 11- 15 से मात देकर 1-0 से बढ़त दिलाई। पुणे ने महिला एकल मैच को ट्रंप बनाया जिसमें ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन ने  वू थी को 15-8, 15-5 से हराकर टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। 

विज्ञापन


पुरुष एकल में बंगलूरू की किदांबी श्रीकांत ने अपने ट्रंप मैच में पहले गेम में पिछड़ने के बाद 10-15, 15-12, 15-14 से हराकर स्कोर 3-2 कर दिया। मिश्रित युगल में पुणे ने जीत हासिल कर स्कोर 3-3 कर दिया। निर्णायक मुकाबले में पुणे के लक्ष्य सेन को बी साई प्रणीत ने 15-9,15-13 से हराकर बंगलूरू को जीत दिला दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें