फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PV Sindhu: कोच गोपीचंद बोले- सिंधू की फॉर्म चिंता का विषय नहीं, सिंगापुर ओपन के पहले राउंड से ही हुई थीं बाहर

Wed, 07 Jun 2023 09:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू को पिछले साल टखने में चोट लगी थी जिससे वह बीडब्ल्यूएफ महिला एकल रैंकिंग में शीर्ष 10 से भी बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
पुलेला गोपीचंद और पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को लगता है कि चोट से वापसी करने के बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव चिंता का विषय नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


सिंधू को मंगलवार को फिर पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा जब वह सिंगापुर ओपन में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची से हारकर बाहर हो गईं। इससे पहले थाईलैँड ओपन में भी वह पहले दौर में बाहर हो गईं थी।

गोपीचंद ने कहा- वह काफी युवा खिलाड़ी है, वह महज 26-27 साल की है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं होनी चाहिए। वह अच्छा खेलना शुरु कर रही है। मुझे भविष्य में उसके अच्छे खेलने की उम्मीद है।  
विज्ञापन

रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू को पिछले साल टखने में चोट लगी थी जिससे वह बीडब्ल्यूएफ महिला एकल रैंकिंग में शीर्ष 10 से भी बाहर हो गई थी। इस चोट के कारण वह चार महीने तक खेल से दूर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें