फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप, भारत क्वार्टर फाइनल में जापान से हारकर बाहर

Mon, 21 Jul 2025 03:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सोलो (इंडोनेशिया)

सार

भारत ने हॉन्गकॉन्ग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका पर जीत के साथ ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियनशिप 23 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
बैडमिंटन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की जूनियर टीम को सोमवार को यहां बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पूर्व चैंपियन जापान से 104-110 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। रिले स्कोरिंग प्रणाली के तहत खेली जा रही इस प्रतियोगिता के बेहद करीबी मुकाबले में भारत ने पहले मैच में 11-9 से मिली हार के बाद शानदार वापसी की।
विज्ञापन


भार्गव राम अरिगेला और विश्वा तेज गोब्बुरू की लड़कों की युगल जोड़ी ने भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद वेन्नाला कलागोटला और रेशिका उथयासूरियन की लड़कियों की जोड़ी ने भी जीत हासिल की। इससे भारत 33-26 से आगे हो गया। इसके बाद रेशिका ने भव्या छाबड़ा के साथ मिलकर भारत की बढ़त को 44-35 कर दिया जबकि रौनक चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन करके टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था।

भारत ने मुकाबले के अधिकांश समय बढ़त बनाए रखी, लेकिन 2023 के चैंपियन जापान ने अंतिम पांच मैच जीतकर बढ़त बना ली। इनमें से अधिकतर मैच बेहद रोमांचक रहे। भारत ने हॉन्गकॉन्ग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका पर जीत के साथ ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियनशिप 23 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें