फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणीत करिअर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर पहुंचे, साइना एक स्थान नीचे खिसकीं

Wed, 23 Oct 2019 07:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साईं प्रणीत - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप में 36 साल बाद भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ करिअर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। किदांबी श्रीकांत एक स्थान नीचे दसवें नंबर पर खिसक गए हैं। फिटनेस समस्या से जूझ रहीं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। साइना नौवें नंबर पर आ गई हैं। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने अपना छठा स्थान कायम रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें