फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन 2019: पीवी सिंधु और शुभंकर डे ने जीत से किया आगाज, दूसरे दौर में पहुंचे

Wed, 23 Oct 2019 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pv sindhu
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने फ्रेंच ओपन में जीत से आगाज किया है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पांचवीं वरीय सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। सिंधु ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में ली को सीधे सेटों में 21-15 और 21-13 से हरा दिया।  

विज्ञापन


वहीं पुरुषों के एकल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी शुभंकर डे ने भी विजयी शुरुआत की। पुरुष एकल मुकाबले में शुभंकर ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 15-21, 21-14, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।

अगस्त में अपना पहला विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने के बाद से सिंधू खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। इस दौरान वह तीन टूर्नामेंट में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाईं। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू पिछले महीने चीन ओपन के दूसरे, कोरिया ओपन के पहले और पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन में भी दूसरे दौर में बाहर हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें