पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में साई प्रणीत के हारते ही जापान ओपन 2019 से भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। शनिवार को वर्ल्ड नंबर-1 केंटो मोमोता ने उन्हें 18-21, 12-21 से हराया। यह मुकाबला 45 मिनट तक चला। क्वार्टरफाइनल में प्रणीत ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को हराया था। स्टार शटलर पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय पहले ही हारकर बाहर हो गए थे।
प्रणीत ने अपने खेल को बेहतर करने का प्रयास किया, लेकिन वह वापसी करने में कामयाब नहीं हो पाए और 23 मिनट में गेम हारकर मुकाबले में पिछड़ गए। दूसरे गेम में भी प्रणीत शुरुआत में 9-6 से आगे थे, लेकिन टॉप सीड जापानी खिलाड़ी ने वापसी की और 12-9 की बढ़त बना ली। मोमोता ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और 22 मिनट में गेम जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली।