फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई युवा पैरा बैडमिंटन : पलक कोहली समेत सभी पैरा शटलरों ने चार स्वर्ण सहित जीते 16 पदक, संघ ने दी बधाई 

Tue, 07 Dec 2021 05:53 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बैडमिंटन दल ने बहरीन में एशियाई युवा पैरा खेलों में अभियान का अंत (4 स्वर्ण, 7 रजत, 5 कांस्य) 16 पदकों के साथ किया। नित्या श्री और संजना ने क्रमश: एसएच 6 और एसएल 3 क्लासीफिकेशन का महिला एकल में स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
एशियाई युवा पैरा बैडमिंटन भारतीय टीम - फोटो : twitter@nilugaikwad23
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपियन पलक कोहली, संजना और हार्दिक मक्कड़ ने 3-3 पदक जीते जिससे भारतीय बैडमिंटन दल ने बहरीन में एशियाई युवा पैरा खेलों में अभियान का अंत (4 स्वर्ण, 7 रजत, 5 कांस्य) 16 पदकों के साथ किया।

विज्ञापन


नित्या श्री और संजना ने क्रमश: एसएच 6 और एसएल 3 क्लासीफिकेशन का महिला एकल में स्वर्ण जीता। पलक-संजना अपने वर्ग में युगल चैंपियन बनीं। नेहल और अभिजीत पुरुष युगल  में जीते। नित्या-आदित्य ने मिश्रित युगल, ज्योति, नवीन और हार्दिक ने एकल में तो करण और रुथिक रघुपति ने पुरुष युगल और हार्दिक व संजना ने मिश्रित युगल में पदक जीते। संघ ने पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें