फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप: साइना, सिंधु और समीर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Thu, 25 Apr 2019 07:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साइना-सिंधु
विज्ञापन

शटलर साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और समीर वर्मा अपने-अपने मुकाबले जीतकर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने कोरिया की किम गा युन को 38 मिनट में 21-13, 21-13 से पराजित किया।

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन सातवीं वरीय साइना को अब अगले दौर में जापान की अकाने यामागुची की चुनौती से पार पाना होगा। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधू ने मात्र 33 मिनट में इंडोनेशिया की चोइरून्निसा को 21-15, 21-19 से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधु की सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब गैरवरीय चीन की कई यानयान से भिड़ंत होगी।   

समीर के सामने युकी चुनौती : समीर ने दूसरे दौर में हांगकांग के ना का लोंग एंगस को 21-12,21-19 से शिकस्त दी। अगले दौर में समीर को चीन के शी युकी के रूप में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

   
उत्सर्ष-करिश्मा हारे : मिश्रित युगल में उत्कर्ष अरोड़ा और करिश्मा वाडकर की जोड़ी को दूसरे दौर में इंडोनेशिया के हफीज फैजल व ग्लोरिया एमैन्युअल के हाथों 10-21,15-21 से हार मिली। वेंकेट गौरव प्रसाद व जूही देवांग की जोड़ी भी चीन के यिल्यू वांग व डोंगपिंग हुआंग से 10-21,9-21 से हारकर बाहर हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें